{"_id":"1727fe51e17b59b0dafbd34c62a84d05","slug":"lobbing-for-uttarakhand-bjp-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केंद्र में लॉबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केंद्र में लॉबिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेता भाजपा नेतृत्व समेत संघ अधिकारियों के यहां भी दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को दोबारा मौका दिए जाने की संभावना बेहद कम है। शायद यही वजह है कि भाजपा आलाकमान ने अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरों पर गौर करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए आलाकमान की नजर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत पर है।
विज्ञापन
लेकिन पार्टी नेताओं का एक वर्ग पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मंत्री मदन कौशिक के नाम को भी आगे बढ़ा रहा है। हालांकि निशंक की इच्छा केंद्र में राजनीति करने की है। अन्य चेहरों में भगत सिंह कोशियारी, अजय भट्ट, प्रकाश पंत, धन सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के नाम की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि राज्य भाजपा को नवंबर अंत तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
विज्ञापन
इसे देखते हुए नेताओं ने भी अपनी लॉबंग तेज कर दी है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रख रहे हैं। तो संघ परिवार के अधिकारियों के यहां भी दस्तक दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि निशंक ने बीते बृहस्पतिवार को को प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है।
जबकि अनिल बलूनी पहले ही संघ समेत पार्टी के आला नेताओं से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश का नया अध्यक्ष चुनने में संघ की पसंद को ज्यादा तरजीह मिलेगी। भाजपा आलाकमान सूबे के अध्यक्ष पद पर युवा एवं नए चेहरे को मौका देने के मूड में है।
हालांकि इसके लिए जाति और क्षेत्र का संतुलन भी साधा जाएगा। यदि प्रदेश अध्यक्ष पद का पद किसी ब्राह्मण नेता को दिया गया तो पार्टी को अजय भट्ट की जगह विधानसभा में नेता विपक्ष का चेहरा ढूंढने की माथापच्ची भी करनी होगी। और यदि भट्ट को न बदलने का समीकरण रहा तो अध्यक्ष का पद किसी ठाकुर बिरादरी के नेता को जाने की संभावना है।