फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loan against salary

दिवाली मनाने के लिए मिलेगा 'उधार'

Thu, 16 Oct 2014 08:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Oct 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
loan against salary

दीपावली के मौके पर वेतन न मिलने से हड़ताली कर्मचारी कहीं टूट न जाएं इसके लिए कलक्ट्रेट कोआपरेटिव सोसाइटी ने 50 हजार रुपए वेतन ऋण और 2700 रुपए बोनस देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र रावत का कहना है कि कर्मचारियों को बोनस की रकम कैश दी जाएगी। कर्मचारी के वेतन ऋण का फार्म भरते ही फौरन चेक दे दिया जाएगा।

रिकार्ड सेक्शन की प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी वंदना भोगल के हड़ताल छोड़कर नौकरी ज्वाइन कर लेने के बाद कुछ कर्मचारी काम पर आने का मन बना रहे थे। मिनिस्ट्रीयलकर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

कर्मचारी कहीं हड़ताल न तोड़ दें इससे आशंकित उत्तराखंड कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कोआपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से हड़ताली कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए पैसा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के अध्यक्ष रावत का कहना है कि किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को संघ का जनरल हाउस होगा। इस मौके पर कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट भी दी जाएगी। वेतन ऋण की रिकवरी हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों की सहूलियत के लिहाज से होगी। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के अलावा राजस्व संग्रह अमीनों को भी वेतन ऋण और बोनस दिया जाएगा।


-कलक्ट्रेट कोआपरेटिव सोसाइटी मिनिस्ट्रीयलकर्मी,लेखपाल, राजस्व संग्रह अमीन, कोषागार कर्मचारी, राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रजिस्टर्ड संस्था है।
-इसमें प्रत्येक कर्मचारी हर महीने अपने वेतन से 1000 रुपया जमा करता है
-सोसाइटी बच्चों की पढ़ाई, इलाज, शादी आदि के लिए 8 फीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराती है
-सोसाइटी के फंड में प्रत्येक कर्मचारी का 30 हजार रुपए शेयर मनी होता है
-इस शेयर मनी के आधार पर कर्मचारियों को 9 फीसदी ब्याज के लिहाज हर साल बोनस दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed