फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Live Updates of Amit shah dehradun trishakti sammelan, lok sabha election 2019

त्रिशक्ति सम्मेलन में गरजे अमित शाह कहा, 'दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता भाजपा के पास'

Sat, 02 Feb 2019 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Feb 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Live Updates of Amit shah dehradun trishakti sammelan, lok sabha election 2019
त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज दोपहर साढ़े 12 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां से उन्होंने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड से हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में दोनों संसदीय सीटों से बूथ स्तर के करीब 17 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। 

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से अमित शाह देहरादून पहुंचे। जहां से वह त्रिशक्ति सम्मेलन पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाया। जिसके बाद अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। बाकी पार्टीयां अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती हैं। लेकिन भाजपा अपने बूथ पर तैनान कार्यकर्ताओं की वजह से चुनाव जीतती है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, उदाहरण मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देश भर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखंड का विकास किया। उत्तराखंड मोदी जी का सबसे प्रिय राज्य है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ तीर्थ की कायाकल्प करने का काम किया है। केदारनाथ दुनियाभर के भारतीयों की श्रद्धा का केंद्र है। जिसकी कायाकल्प करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग और हर गांव के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास एक साल के अंदर किया है। त्रिवेंद्र रावत सरकार ने भ्रष्टाचार को उत्तराखंड से उखाड़ देने का कार्य किया है। कल वित्तमंत्री पियूष गोयल के बजट को हर किसी ने सुना। लेकिन एक बात गौर नहीं कि की विपक्ष के लोगों के चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं...

अमित शाह ने कहा कि बजट से देश के किसानों को राहत मिली है। किसानों को बजट में दी गई राहत पर कांग्रेस उपेक्षा कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष को भी नहीं पता कि रबी और खरीफ की फसल कौन सी होती है। क्या उन्होंने किसानों का दर्द महसूस किया है। देवभूमि के सबसे ज्यादा वीर देश की रक्षा करते हैं। पियूष गोयल के रक्षा बजट में सेना और रक्षा प्रणालियों को फायदा होगा। हर क्षेत्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने पांच में बड़ा परिवर्तन किया है। और इस साल तीन लाख करोड़ रुपए का रक्षा बजट देकर नया इतिहास रचा है। सोनिया और मनमोहन की सरकार ने सेना के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने 55 साल राज किया लेकिन सेना को 'वन रैंक वन पेंशन' स्वीकृत नहीं की। मोदी सरकार ने एक ही साल में इसे स्वीकृत कर सेनानियों को फायदा पहुंचाया। मोदी सरकार ने सबसे बड़ा रक्षा बजट दिया है।


मीडिया को बोफोर्स का मामला दिखता है। और एक लाख करोड़ का घोटाला कांग्रेसी चूहे धीरे-धीरे खा जाते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने इन घोटालों को खत्म किया है। प्रधानमंत्री ने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। आयुष्मान योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों बीमारी में पांच लाख तक का सारा खर्चा भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार उठाती है। तीन माह में इस योजना के तहत 10 लाख लोगों का ऑपरेशन हुआ है। त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लोगों के लिए भी यह योजना लागू की है।

कहा कि गठबंधन किसी भी तरह काम नहीं करेगा। इन नेताओं को उत्तराखंड में सुनने कोई नहीं आएगा। ये सब अपने राज्य के नेता हैं। और पीएम मोदी पूरे देश के नेता हैं। कभी एक दूसरे का मुंह न देखने वाले बुआ भतीजा भी एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीतिक, परिवारवाद की राजनीतिक बंद करनी होगी। ये देश का भला नहीं कर सकती। सारे गठबंधन के लोग कहते हैं, मोदी हटाओ, मोदी कहते हैं गरीबी हटाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, बीमारी हटाओ। वे कहते हैं मोदी हटाओ। उनका एक मात्र उद्ददेश्य मोदी हटाओ है। वो जितना नाम मोदी का लेते हैं, यदि नारायण का नाम लेते तो उनका भला हो जाता। गठबंधन वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं। उत्तरप्रदेश के अंदर अभी दो एक साथ हुए हैं। चार भी एक साथ हो जाएं, तब भी बहुमत भाजपा को मिलेगा।गठबंधन सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करा सकता।

उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है

कहा कि अभी कुंभ चल रहा है। राममंदिर का मुद्दा उठ रहा है। उठना भी चाहिए। इस मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति है, उसी जगह पर भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए। किसी को दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। जब भी राम मंदिर बनाने को कोर्ट में केस आता है तो कांग्रेस अड़ंगा लगाती है। कहा, राहुल बाबा स्टैंड क्लियर करो। वहां राम मंदिर चाहते हो या नहीं।

उन्होंने आह्वान किया कि मित्रों उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। उत्तराखंड पर तो भाजपा का अधिकार है। चुनावों में उत्तराखंड ऐसी प्रचंड विजय दे कि विरोधियों की धड़कनें रुक जाएं। दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी भाजपा के पास है। जब भी इतिहास लिखा जाएगा तब गौरव से प्रधानमंत्री का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। त्रिवेंद्र सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जब कार्यकर्ता को सिर झुकाना पड़े। इसलिए सीना चौड़ा कर जनता के पास जाइए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अमित शाह ने संबोधन समाप्त किया।

 

मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के प्रभारी थावर चंद गहलौत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मौजूद रहे। अमित शाह के पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी लोकसभा क्षेत्र के बूथ इकाइयों के अध्यक्षों, बूथ पालकों और बूथ लेवल सहायक दो जुटे। वहीं अमित शाह के कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एस्लेहॉल चौक पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

सम्मेलन के दौरान शाह ने करीब 30 मिनट पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। शाह का यह संबोधन ठीक ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्र की मोदी सरकार ने अपने आम बजट में कई लोक लुभावन घोषणाएं की हैं। इस दौरान शाह ने कार्यकर्ताओं में खासा जोश भरा।

फिर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद शाह दोनों लोकसभाओं के चुनिंदा नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के अलावा लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, विस्तारक और मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों लोकसभाओं की जमीनी हकीकत का पता लगाया। इस बैठक के बाद शाह अमरोहा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed