खली ने लिया बदला, ब्रॉडी, मैक्स और अपोलो को रिंग में किया चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेट खली शो का महामुकाबला बेहद ही रोमांचक दौर में खत्म हुआ। द ग्रेट खली रिटर्न्स मेगा शो के सबसे चर्चित मुकाबले में द ग्रेट खली ने अपने प्रतिद्वंदी ब्रॉडी स्टील, माइक और अपोलो की सारी हेकड़ी दो मिनट में निकाल दी। मुकाबले में पहले घायल हुए खली स्ट्रेचर से उतरकर रिंग में उतरे तो दो मिनट में तीनों को पीट-पीटकर चित्त कर दिया।
ब्रॉडी स्टील, माइक और अपोलो के बुलावे पर रिंग में पहुंचे खली पर रिंग में घुसते ही ब्रॉडी टूट पड़े। थोड़ी देर बाद माइक और अपोलो भी रिंग में उतर गए और फिर तीनों ने पीट-पीट कर खली का बुरा हाल कर दिया। एक बार फिर मैक्स कुर्सी लेकर खली को पीटने लगे।
एक बार तो हालत यहां तक आ गई कि खली को स्ट्रेचर पर लादकर ले जाना पड़ा। लेकिन जैसे ही खली को स्ट्रेचर पर लादकर ले जाया जा रहा था तभी खली स्ट्रेचर से कूदकर फिर रिंग में पहुंच गए। खली ने रिंग में घुसते ही ब्रॉडी स्टील, अपोलो और माइक को कुर्सी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तब तक पीटते रहे जब तक तीनों चित नहीं हो गए।
ब्रॉडी के ललकारने पर खली उतरे रिंग में
द ग्रेट खली रिटर्न्स के फाइनल के जिस मुकाबले का सबको बेसब्री से इंतजार था आखिर वह फाइट शुरू ही हो गई। दस बजकर अड़तीस मिनट पर खली रिंग में उतर गए। खली के रिंग में उतरते ही आसमान में आतिशबाजी शुरू हो गई।
इसके पहले ब्रॉडी स्टील अपने साथियों अपोलो और माइक के साथ दस बजकर पैंतीस मिनट पर रिंग में चढ़ आए और फिर खली को ललकारने लगे। जब रेफरी ने खली को बुलाने के पहले ब्रॉडी के दोनों साथियों को चेन में बांधने की बात कही तो दोनों भड़क गए और रेफरी से उलझ गए।
इस पर दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी कि अगर ब्रॉडी अकेले खली से लड़ेंगे तो खली ऐसा हाल करेगा कि ब्रॉडी फिर रिंग में नहीं उतरेंगे। दर्शकों की इस बात को उद्घोषक ने माइक से बोला तो ब्रॉडी भड़क उठे। इसके बाद अपोलो और माइक को चेन से बांध दिया गया। दोनों को बांधा जा रहा था तभी खली ने रिंग में एंट्री कर दी।
वहीं, लगभग साढ़े दस बजे भारतीय मूल के रेसलर जिंदल महल ने विदेशी रेसलर को चित कर दिया।
रेसलिंग के पहले महामुकाबले में उमड़ा क्राउड
द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। कंटीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट के फाइनल मुकाबले शुरू हो चुके हैं। स्टेडियम में दर्शक पूरे जोश में हैं। रिंग में रेसलर उतर चुके हैं और सभी दर्शकों की नजरें रिंग पर टिकी हुई हैं।
रविवार की शाम से ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में लोगों की धडकनें बढ़ी हुए हैं। और हो भी क्यों ना? आखिर द ग्रेट खली रिटर्न्स शो का आगाज हो चुका है। द ग्रेट खली शो का फाइनल मुकाबला देखने उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत भी स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। सीएम हरीश रावत स्टेडियम में पहुंचने के बाद रिंग तक गए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
सवा आठ बजे रिंग में रेसलरों के उतरते ही स्टेडियम में दर्शक पूरे जोश में आ गए।
सीएम बोले, 2017 में खली को मैं चैलेंज करूंगा
ग्रेट खली रिटर्न्स शो के फाइनल मुकाबले के पहले सीएम हरीश रावत ने कहा कि
खली की वजह से उत्तराखंड का देश और दुनिया में नाम हुआ है। खली ने एक बार
कहने पर ही आमंत्रण स्वीकार कर लिया। सीएम ने इसके लिए खली को धन्यवाद कहा।
वहीं सीएम ने चुटीले अंदाज में 2017 के विधानसभा चुनाव की चर्चा कर डाली।
कहा कि जब 2017 में जीत कर आऊंगा तो खली को इसी रिंग में चैलेंज करूंगा।
छह
बजे खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल और रंजीत रावत ने दीप प्रज्जवलित कर द ग्रेट
खली रिटर्न्स शो का उद्घाटन किया। यह फाइट केवल देहरादून के लोगों के लिए
ही नहीं बल्कि पूरे देश की लिए रोमांच का कारण बनी है।
द ग्रेट खली
और कनाडियन रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट के लिए राजीव गांधी इंटरनेशलन
स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों में खली के जैसा ही जोश दिखाई दिया।
खली और ब्रॉडी में टक्कर पर सबकी नजर
ब्राडी स्टील ने भी खली को ललकारा है और कहा है कि वह खली को उनके देश में दोबारा मारेंगे। आपको बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पहली बार भारत में सीडब्ल्यूई यह रेसलिंग करवा रहा है, जिसका पहला मैच उत्तराखंड के हल्द्वानी में 24 फरवरी को आयोजित हुआ था, जहां ब्रॉडी स्टील ने अपने विदेशी रेसलरों के साथ डेथ वारेंट चैलेंज में खली को लहूलुहान कर दिया था।
रविवार को देहरादून इसी फाइट का फाइनल मुकाबला होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड सीएम हरीश रावत भी दून के रेसलिंग एरिना में रविवार देर शाम होने वाले मुकाबले में सबसे टक्कर का मुकाबला द ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील के बीच होना है। खली ने कहा है कि रिंग में उतरने के लिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शनिवार को खली ने की थी नारियल फोड़कर शुरुआत
खली ने शनिवार को रेसलिंग रिंग की पूजा अर्चना कर रिंग में नारियल फोड़ा। हल्द्वानी में ब्रॉडी की साजिश से गुस्साए खली का कहना है कि ब्रॉडी के साथ उसके दोनों साथी रेसलर नॉक्स और अपोलो भी साथ आएंगे तो भी वही जीतेंगे।
उन्होंने बताया कि वह रिंग में आने वाले हर रेसलर को चित करेंगे। खली ने बताया कि एक बार जापान में एक रेसलर को इतना पीटा था कि वह मौके पर ही मर गया था।
उधर, ब्रॉडी शनिवार को विदेशी रेसलरों के साथ सीएम आवास पहुंचे थे। ब्रॉडी ने कहा कि वह खली से डरे नहीं हैं। गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि हमने तुम लोगों को कंट्रोल किया और सिखाया। सवा सौ करोड़ लोगों के देश के हीरो खली को जब पीट सकता हूं तो फिर किसी को भी पीट सकता हूं।
उन्होंने कहा कि खली की मदद के लिए 25 हजार लोग आए, लेकिन मैंने उनके सामने खली को पीटा। हल्द्वानी में हुई फाइट के दौरान खली पर धोखे से वार करने वाले दोनों रेसलर नॉक्स और अपोलो ने भी ब्रॉडी का समर्थन किया।
देहरादून महाराणा प्रताप स्टेडियम में रविवार को होने वाले द ग्रेट खली रिटनर्स शो में आने जाने वाले लोगों के लिए अलग से रूट निर्धारित किए है, ताकि एक मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव न बन सके। रेसलिंग शो में देश के तमाम हिस्सों के अलावा विदेशों से मेहमानों के आने की संभावना है। इसलिए वीआईपी और दर्शकों के लिए अलग रूट बनाया गया है।