फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suicide case in Dehradun medical Department young man and woman committed suicide by injecting each other

Dehradun : मेडिकल के दोनों युवक-युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 23 Jan 2023 10:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 10:37 PM IST
सार

राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

विज्ञापन
Suicide case in Dehradun medical Department young man and woman committed suicide by injecting each other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

युवक और एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह दोनों के शव युवक के कमरे से बरामद हुए। पास में एक इंजेक्शन की दो सिरिंज और दवा की दो खाली शीशियां पड़ी थीं। दोनों मेडिकल क्षेत्र में काम करते थे। माना जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को जहर का इंजेक्शन लगाकर जान दी है।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। नेहरू कॉलोनी थाने के धर्मपुर स्थित कब्रिस्तान वाली गली में शिवप्रसाद सिंह का दो मंजिला मकान है। निचले हिस्से में छोटा बेटा राहुल (25) सोता था।

विज्ञापन


वह मैक्स अस्पताल में नर्स था। ऊपरी मंजिल पर उसके बड़े भाई, मां और भाभी सोते हैं। सोमवार सुबह घर के सारे सदस्य जाग गए थे। लेकिन, राहुल अपने कमरे से बाहर नहीं आया। मां ने उसके भाई से पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। सभी लोग नीचे गए और दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाकर दी देकर जान
कुछ देर बाद पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। बिस्तर पर राहुल के साथ एक महिला भी लेटी थी। दोनों को हिलाकर देखा गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया।

दोनों को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि कमरे में इंजेक्शन की खाली सिरिंज मिली हैं। शुरुआती जांच में दोनों ने एक-दूसरे को जहर का इंजेक्शन देकर जान दी है।

दोनों के बीच क्या संबंध थे और कब से थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला की पहचान शिल्पा (25) पुत्री मनोज थापा निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। उसकी साढ़े तीन साल पहले शादी हो चुकी है और मायके के पड़ोस में ही ससुराल है। उसका छह माह का एक बेटा भी है। राहुल के साथ शिल्पा को पहले किसी ने कभी नहीं देखा था। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों की काल डिटेल निकलवाई गई है।

भाई बोला- शिल्पा को कभी नहीं देखा

शिल्पा के परिजनों को घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने दी। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर राहुल के सारे परिजन मौजूद थे। लेकिन, महिला की ओर से कुछेक लोग ही थे। राहुल के बड़े भाई ने बताया कि उन्होंने शिल्पा को पहले कभी नहीं देखा है। राहुल ने भी उसके बारे में परिजनों को कभी नहीं बताया। जहां तक प्रेम प्रसंग की बात है तो कभी न कभी तो शिल्पा के बारे कोई न कोई जिक्र तो होता ही।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  प्रेमी ने दी मौत, रूह कांप उठेगी लिव इन में रही चार बच्चों की मां की कहानी का ये अंजाम जानकर

पति करता है नगर निगम में काम, नहीं आया अस्पताल

शिल्पा का पति नगर निगम में कूड़े की गाड़ी चलाता है। वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे ही काम पर चला गया था। इसके बाद वह अस्पताल भी नहीं पहुंचा। उसने पुलिस से भी कोई बात नहीं की। बताया जा रहा है कि शिल्पा कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल से मायके आई थी। पुलिस कॉल डिटेल के सहारे ही जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed