फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   List of personnel seeking compulsory retirement

सीईओ ने अनिवार्य सेवानिवृति को मांगी कार्मिकों की सूची

Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
List of personnel seeking compulsory retirement
देहरादून। 50 वर्ष से अधिक आयु के अक्षम कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के मामले में शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने सभी बीईओ को पत्र भेजकर ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता को भेजे पत्र में उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि शासन के पत्र के अनुसार राज्य अधीन संवर्गों के तहत 50 वर्ष की आयु प्राप्त सरकारी कर्मचारी को नियुक्ति प्राधिकारी बिना कारण बताए तीन माह का नोटिस अथवा तीन माह का वेतन देकर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर सकता है। उन्होंने इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों, जिनकी आयु 50 वर्ष पूरी हो चुकी है की सूची मांगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे कार्मिकों को शामिल किया जाए, जो अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए पात्र हैं। जो शासकीय कार्य करने में असमर्थ अथवा बीमार हैं, विद्यालय या कार्यालय से ज्यादातर अनुपस्थित रहते हैं, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हैं, राजकीय कार्यों के संपादन में विघ्न उत्पन्न करते हैं, जिनकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध है या किसी जांच में दोषी पाए गए हैं। उन्होंने ऐसे कार्मिकों की सूची कार्य दक्षता और सत्यनिष्ठा की गोपनीय रिपोर्ट समेत नियुक्ति अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed