फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   link your gas connection with adhar.

गैस कनेक्शन को जल्द कराए आधार से लिंक 

Thu, 24 Mar 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Mar 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
link your gas connection with adhar.
आधार कार्ड - फोटो : demo pic

गैस कनेक्शन को जल्द से जल्द आधार कार्ड से लिंक करा लें क्योंकि 31 मार्च के बाद जिन्होेंने कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराया, उनकी सब्सिडी कभी भी रुक सकती है। हालांकि सब्सिडी रोकने के लिए अभी तक कोई गाइड लाइन नहीं आई है। फिर भी तेल कंपनियों ने एक डेड लाइन दे दी है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को आधार से लिंक किया जा सके।

विज्ञापन


केंद्र ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को निर्देश दिया है कि वह 31 मार्च से पहले अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सके। इसके बाद सरकार तय करेगी कि आधार से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी देनी है या नहीं।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश के बाद तेल कंपनियों ने अपने-अपने गैस एजेंसी संचालकों को आदेश दिया है कि वह 31 मार्च से पहले अपने उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवा लें। इस क्रम में एजेंसी संचालकों ने काफी हद तक गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर दिया है। लेकिन अब भी कुछ ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने आधार नंबर को एजेंसी में जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन का समय
ऐसे उपभोक्ताओं के पास फिलहाल आठ दिन का समय है। उसके बाद कभी भी निर्देश आ सकता है कि जिन्होने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं करवाया, उनकी सब्सिडी रोक दी जाए। जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने कहा कि वह सभी से अपील कर रहे हैं कि वह जल्द  आधार कार्ड बनवाएं। क्योंकि आधार कार्ड को सरकार ने कुछ सरकारी कामों के लिए अनिवार्य कर दिया है। आने वाले समय में जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें परेशानियां हो सकती है। 


90 हजार से अधिक राशन कार्ड हुए आधार से लिंक
जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने कहा कि राशन कार्डों को भी आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि दो लाख 30 हजार राशन कार्डों में से अभीतक 90 हजार राशन कार्डों को आधार से लिंक किया जा सका है। बहुत जल्द शेष राशन कार्डों को भी आधार से लिंक कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed