फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Link Express remained cancelled, many trains ran late for two to three hours

Dehradun News: लिंक एक्सप्रेस रही रद्द, कई ट्रेनें दो से तीन घंटा लेट चली

Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Link Express remained cancelled, many trains ran late for two to three hours
भारी बारिश का असर देहरादून से चलने वाली और यहां आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने और क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार को देहरादून से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस को रद्द किया गया। जबकि, कई ट्रेनों को दो से तीन घंटा देरी से रवाना किया गया। इसके साथ ही बहुत सी ट्रेनों का रूट परिवर्तित कर चलाया गया और कई ट्रेन देहरादून तक नहीं पहुंचीं। उन्हें रास्ते में ही किसी स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी तरह देहरादून से चलकर अन्य शहरों को जाने वाली कुछ ट्रेन बीच के स्टेशन पर ही रोक दी गईं। उन्हें आगे नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन


देहरादून से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस बुधवार को केवल कांसरों स्टेशन तक ही जा सकी। इसके बाद इसे वापस बुलाया गया। जबकि, काठगोदाम एक्सप्रेस केवल नजीबाबाद स्टेशन तक ही आ सकी। जबकि, देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस को मुरादाबाद में ही रोक दिया गया। आगे के ट्रैक पर कई जगह जभराव हुआ था। इसके साथ ही मसूरी एक्सप्रेस को देहरादून रेलवे स्टेशन से तीन घंटे देरी से रवाना किया गया। जनता एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से चली। नंदा देवी एक्सप्रेस दो घंटे और काठगोदाम एक्सप्रेस को भी दो घंटे देरी से दहरादून रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed