{"_id":"5a24c2db4f1c1b3c3d8bb664","slug":"limit-of-cheap-farmer-loan-can-increase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में किसानों के लिए बढ़ सकती है सस्ते किसान ऋण की सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में किसानों के लिए बढ़ सकती है सस्ते किसान ऋण की सीमा
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Mon, 04 Dec 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में किसानों के लिए सस्ते ऋण की सीमा बढ़ सकती है। रविवार को रुड़की में कृषक ऋण मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके संकेत दिए।
विज्ञापन
अभी तक योजना के तहत कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों के लिए सहकारी बैंकों से दो फीसदी ब्याज पर एक लाख तक का ऋण दिया जाता है। अब तक राज्य के 46 हजार किसानों को योजना के तहत ऋण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
रुड़की में नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार ने खेती को बढ़ावा देने के लिए सस्ते ऋण की योजना शुरू की है। योजना सफल होती है तो एक लाख के ऋण की सीमा को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीडीपी वृद्धि में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विज्ञापन
यह पहली बार है जबकि किसानों को बांस की खेती के लिए वन विभाग से किसी प्रकार की अनुमति लेनी की जरूरत नहीं है। किसान दिए गए ऋण से उन्नत खेती एवं व्यवसाय कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पुन: किसानों की ऋण माफी की मांग को गलत ठहराया। उनका कहना था कि बैसाखी कितनी ही सुंदर क्यों न हो, इससे किसी का लंगड़ापन दूर नहीं किया जा सकता।