फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   life insurance of EPFO

ईपीएफओ ने बीमा योजना की लाभ राशि बढ़ाई

Wed, 03 Sep 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Updated Wed, 03 Sep 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
life insurance of EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से कर्मचारी सहबद्ध बीमा योजना-1976 के तहत अधिकतम लाभ राशि बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


अब 1.56 लाख की जगह 3.60 लाख रुपए मिलेंगे। क्षेत्रीय समिति की मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में हुई 11वीं बैठक में इस बाबत जानकारी दी गई। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन सचिव आरके सुधांशु ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

अब 1.56 लाख की जगह 3.60 लाख रुपए

अधिकतम मजदूरी सीमा 6500 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए प्रतिमाह पाने वाले कर्मचारियों को भी भविष्य निधि का लाभ दिए जाने संबंधी नए प्रावधान के बारे में बताया।
विज्ञापन


साथ ही न्यूनतम सदस्य पेंशन 1000 रुपए प्रतिमाह, अनाथ पेंशन न्यूनतम 750 रुपए प्रतिमाह एवं बाल पेंशन न्यूनतम 250 रुपए प्रतिमाह किए जाने की भी जानकारी दी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम राजीव बिष्ट बैठक में समिति सचिव के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव षणमुगम, श्रमायुक्त सुशील कुमार, क्षेत्रीय श्रमायुक्त राजाराम, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय (प्रशासन) एमएम अशरफ, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय (अनुपालन) राकेश कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय और प्रभारी उप क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी अमिताभ प्रकाश, पंकज गुप्ता, संजय बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट आदि ने बैठक में हिस्सा लिया।

90 संस्थानों के बैंक खाते सील
बैठक के दौरान संगठन के बीते वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया गया।  बताया गया कि कुल 615 संस्थानों समेत 79,927 नए कर्मचारियों को भविष्य निधि का सदस्य बनाया गया।


एक लाख 55 हजार 68 दावे निस्तारित किए गए। कार्यालय को प्राप्त 942 शिकायतों में से 932 का त्वरित निपटान किया गया। इस अवधि में 3 नियोजकों के खिलाफ अभियोजन, 6 के खिलाफ एफआईआर हुई, जबकि 90 संस्थानों के बैंक खाते सील किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed