फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Life in Pachhadun and Jaunsar is in disarray

Dehradun News: पछवादून व जौनसार में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Life in Pachhadun and Jaunsar is in disarray

विज्ञापन
पछवादून व जौनसार बावर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ दरक रहे हैं। मोटर मार्गों पर मलबा गिरने से यातायात ठप हो रहा है। विकासनगर के जस्सोवाला में एक कच्चा मकान बारिश से धराशायी हो गया। नदी-नालो के किनारे बसे लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की चेतावनी जारी की है।

पछवादून और जौनसार बावर में रविवार की देर शाम शुरू हुआ बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश ने पछवादून की प्रमुख आसन, शीतला व स्वराना नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है। उधर लगातार बारिश के कारण शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाले बरसाती नाले भी उफान पर आ गए हैं।
विज्ञापन




---

जजरेड में मलबा आने से छह घंटे बंद रहा मोटर मार्ग



भू स्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील जजरेड की पहाड़ी से सोमवार की सुबह आठ बजे भारी मलबा व पत्थर गिरने से कालसी-चकराता मोटर मार्ग बंद हो गया। मार्ग के दोनों किनाराें पर भारी संख्या में वाहन फंस गए। करीब छह घंटे के बाद मोटर मार्ग से मलबा हटाकर आवाजाही को सुचारु कराया गया। लोनिवि के अस्थाई खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि तेज बारिश से मलबा व पत्थर लगातार गिर रहे थे जिससे मार्ग को खोलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग को फिलहाल सुचारु करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



चकराता क्षेत्र के कई मोटर मार्ग बाधित, किसानों को नुकसान

बारिश के चलते अस्थायी खंड लोक निर्माण विभाग चकराता के लावड़ी-धतरोटा, माख्टी-पोखरी-कुन्ना, डागुरा-मलोग और त्यूणी-नौगांव मोटर मार्गों पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सड़कों के बंद हो जाने से मूली, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च आदि लेकर मंडियों की ओर जा रहे किसानों के वाहन भी रास्ते में फंस गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे वाहनों को निकालकर मंडी पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय किसान बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।




---

मार्ग बंद होने से मुश्किल में सेब उत्पादक



बारिश के कारण त्यूणी-शेडिया-रायगी-मेघाटू मोटर मार्ग पर पहाड़ से भारी चट्टान गिर जाने से आवाजाही बाधित हो गई। मार्ग के बंद होने से स्थानीय सेब उत्पादकों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सेब की बागवानी करने वाले सुंदर सिंह राणटा, धनीराम शर्मा, पीतांबर दत्त शर्मा, दुल्ला दत्त शर्मा का कहना है कि शीघ्र मार्ग नहीं खुला तो सेब खराब हो जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पीएमजीएसवाई कालसी के अवर अभियंता अजय ठाकुर ने बताया कि मेघाटू के पास मार्ग पर भारी चट्टानें गिरी हैं। उन्हें सामान्य संसाधनों से हटाना संभव नहीं है। मार्ग को खोलने के लिए कंप्रेशर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed