IMA POP 2019: धोनी के दस्तानों के विवाद को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कही ये बात
वर्ल्ड कप के मैच में धोनी के दस्तानों पर बलिदान बैज को लेकर उपजे विवाद पर सेना की ओर से वेस्टर्न साउथ कमांड के जीओसी चेरिश मैथसन ने इसे धोनी का व्यक्तिगत निर्णय बताया है।
आईएमए पीओपी में आए लेफ्टिनेंट जनरल मैथसन ने कहा कि इसमें विवाद जैसा कुछ नहीं है और न ही सेना कोई आपत्ति। धोनी को आईसीसी ने जो आदेश दिए हैं वे अपने नियमों के अनुसार दिए हैं। इसमें भी सेना का कोई लेना देना नहीं है।
सेना को कोई आपत्ति नहीं
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रिका से खेले गए मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऐसे दस्तानों को पहनकर पहुंचे थे, जिन पर सेना का बलिदान चिन्ह बना था। इस मामले में आईसीसी ने धोनी को इस चिन्ह के साथ मैदान में आने को मना कर दिया है।
साथ ही बीसीसीआई से इस चिन्ह को हटाने को कहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस बात की अनुमति नहीं दी है। इधर, शनिवार को देहरादून आईएमए पहुंचे वेस्टर्न साउथ कमांड के जीओसी चेरिश मैथसन ने साफ किया कि इसमें सेना को कोई आपत्ति नहीं है और न ही इसमें कोई निर्णय ले सकती है। धोनी ने जो किया व्यक्तिगत तौर पर किया और आईसीसी ने जो किया वह अपने नियमों के आधार पर किया है।