{"_id":"c01140a035ff6520641c2f66ccaf9667","slug":"lieutenant-general-balwant-negi-became-ima-commandant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत नेगी बने IMA कमांडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत नेगी बने IMA कमांडेंट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी बन गए हैं। सोमवार को कमांडेंट पद पर लेफ्टिनेंट जनरल नेगी ने ज्वाइन किया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह की मई माह में रिटायरमेंट के बाद से पद रिक्त था। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल नेगी 14 वीं सैन्य कोर ऊधमपुर, जम्मू कश्मीर के जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग के पद पर तैनात थे। उन्हें सैन्य अकादमियों के प्रशिक्षण कार्यों का खासा अनुभव है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल नेगी की स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून से है, जिसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज खड़गवासला ज्वाइन किया था। वर्ष 1978 में असम रेजिमेंट की 15वीं बटालियन में बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट ज्वाइन किया।
विज्ञापन
अपने 37 वर्ष के सेवाकाल में वह आईएमए, इन्फेंट्री स्कूल मऊ और स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में बतौर इंस्ट्रक्टर रहे हैं। जनरल ने आपरेशन मेघदूत और आपरेशन रक्षक में भी भाग लिया है जिसके लिए 1998 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हुए। इसके अलावा दो बार विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित हुए हैं।
चीन मामलों के हैं विशेषज्ञ
जनरल नेगी की चीन से संबंधित मसलों पर विशेषज्ञता है। उन्होंने सेवा काल के दौरान ही मद्रास विश्वविद्यालय से चीन की आधुनिकता विषय पर पीएचडी की है। अब तिब्बत के मसलों पर वह डी लिट कर रहे हैं।