{"_id":"65bff090db202059ad0bba89","slug":"letter-sent-to-determine-the-date-of-migration-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-342956-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बसंत पंचमी को तय की जाएगी देवता की प्रवास यात्रा की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बसंत पंचमी को तय की जाएगी देवता की प्रवास यात्रा की तिथि
विज्ञापन
I-वर्तमान में बनगांव खत के घणता गांव में विराजमान हैं चालदा महाराज
I
I
I
I
I
I-करीब 150 साल बाद देवता का होगा दोहा गांव में प्रवासI
चालदा महासू देवता की प्रवास यात्रा की तिथि निर्धारित करने के लिए खत सैली के चालदा महासू समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल 13 फरवरी को बनगांव खत के घणता गांव जाएगा। यहां 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन देवता के आगामी प्रस्तावित दोहा गांव के प्रवास की तिथि निर्धारित की जाएगी।
रविवार को देव स्थल दोहा गांव में खत स्याणा राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व करीब 150 साल पूर्व चालदा महाराज (द्वितीय सिद्ध पीठ थैना मंदिर) खत सैली के दोहा गांव प्रवास पर आए थे। इतने लंबे अंतराल के बाद चालदा देवता की प्रवास यात्रा को लेकर खत सैली के सभी 25 गांवों के लोग बेहद उत्साहित हैं। कहा कि देवता कि प्रवास यात्रा से संबंधित मंदिर निर्माण, रंगाई, पुताई, पार्किंग, भंडारे आदि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जून में प्रवास यात्रा प्रस्तावित है। बसंत पंचमी के दिन देवता के बजीर, पुजारी और देव माली तिथि निर्धारित करेंगे। इस अवसर पर सदर स्याणा राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, गंभीर सिंह चौहान, श्याम सिंह, राजेंद्र राणा,अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।