फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   less bank branch in uttarakhand.

उत्तराखंड के छह हजार गांवों में बैंकिग सुविधा नहीं

Fri, 03 Oct 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Oct 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
less bank branch in uttarakhand.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने के मकसद से जिस जन-धन योजना का शुभारंभ किया, वह फ्लॉप होती दिख रही है।

विज्ञापन


देश के अधिकतर राज्यों में इस योजना के लिए जनता ने काफी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज की, लेकिन उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के इस सपने के सामने एक बड़ी समस्या आ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के करीब 6000 गांवों में अभी भी बैंकिंग सुविधा नहीं है। बैंकों की धीमी रफ्तार के चलते इन गांवों के लोगों को कई बार 20-20 किलोमीटर तक की दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल यह है कि 2000 से कम की जनसंख्या वाले करीब दस हजार गांवों में से पिछले तीन साल में केवल चार हजार गांवों को ही बैंकिंग सुविधा मिल पाई है।

रिजर्व बैंक के निर्देश पर प्रदेश में हर परिवार को बैंक खाता उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई थी। जीरो बैलेंस पर बैंकों को खाता खुलवाने का भी कहा गया। लेकिन अब भी कई गांवों में बैंकिंग सुविधा नहीं है।

गांवों में शाखाएं खोलना घाटे का सौदा

less bank branch in uttarakhand.

इस पर बैंकों का कहना है कि ऐसे गांवों में शाखाएं खोलना घाटे का सौदा है। गांवों से इतना बिजनेस नहीं मिल पाता कि शाखा का खर्च भी उठाया जा सके।

इस समस्या से निजात के लिए बिजनेस कारसपोंडेंट नियुक्त करने की सलाह दी गई थी। इसके तहत मोबाइल डिवाइस से गांव में ही लोगों को बैंकिंग की सुविधा दी जानी थी।

पर इस योजना में भी कई परेशानियां सामने आ रही हैं। दूसरी ओर राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी का कहना है कि इस काम को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है।

इसके तहत 2018 तक प्रदेश के सभी गांवों को बैंकों से जोड़ा जा सकेगा। बैंकों की इस धीमी रफ्तार का खामियाजा डायरेक्ट मनी ट्रांसफर योजना को भी उठाना पड़ सकता है।

इस योजना के तहत लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में जानी है। ऐसे में लोगों को आने वाले समय में बैंकों पर अधिक निर्भर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed