कैसा ये प्यार है, सहेली से शादी की जिद पर लड़की ने निगला कांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में घर से गायब किशोरियों के मिलने पर परिजनों के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ कि उनके होश उड़ गए।
समलैंगिक निकली नाबालिग किशोरियां एक-दूसरे को ही अपना जीवन साथी बनाने की जिद पर अड़ी हैं। परिजनों के विरोध पर एक किशोरी ने हाथ की नस तक काट डाली।
जबकि दूसरी किशोरी ने कांच खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी में जुटी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सप्ताह भर पहले दो किशोरियां घर से गायब हो गई थीं। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस और परिजनों की ओर से उनकी तलाश की जा रही थी।
एक-दूसरे के साथ शादी करने की बनाई योजना
कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह दोनों किशोरियां परिजनों को मिल गईं। लेकिन तब अजीब स्थिति खड़ी हो गई जब दोनों सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगीं।
परिजनों ने जब दोनों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी करने की योजना बताई। विरोध बढ़ने पर एक किशोरी ने अपने हाथ की नसें काट ली।
इसी बीच दूसरी ने कांच खाकर जान देने का प्रयास किया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस दोनों को किशोरियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई।