फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Who Killed three People Declared Man Eater in haridwar

हरिद्वार: तीन लोगों की जान ले चुका गुलदार घोषित हुआ आदमखोर, मारने के आदेश

Wed, 15 Jan 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 09:12 PM IST
सार

  • लोगों के विरोध प्रदर्शन के समाने झुका वन विभाग

विज्ञापन
Leopard Who Killed three People Declared Man Eater in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में तीन लोगों की जान ले चुके गुलदार को आखिरकार आदमखोर घोषित कर दिया। साथ ही उसे मारने के आदेश भी हो गए हैं। लोग लगातार इस संबंध में मांग कर रहे थे। उनका अफसरों का घेराव, प्रदर्शन जारी था। लोगों के दबाव के आगे वन विभाग को झुकना पड़ा। 

विज्ञापन


भेल और आस-पास के क्षेत्र में गुलदार का आतंक पिछले काफी समय से है। गुलदार ने बीती 26 अक्तूबर को रानीपुर में एक नाई की, 23 नवंबर को सीआईआईएफ कैंपस के पीछे एक युवक की और इसी चार जनवरी को सुभाषनगर स्थित बाग में एक चौकीदार की जान ली थी। वन विभाग तमाम कोशिशों के बावजूद गुलदार के आतंक से निजात दिलाने में नाकामयाब रहा। भेल के आस पास गुलदार की आमद कई बार दर्ज हुई।

विज्ञापन

भेल क्षेत्र के जंगल में ही छिपा है गुलदार

हाल में ही शिवालिक नगर गेस्ट हाउस तक में सीसीटीवी कैमरों में गुलदार की आमद दर्ज हुई थी। डीएफओ आकाश वर्मा ने गुलदार को आदमखोर घोषित किया गया है। उसे मारे जाने की इजाजत मिल चुकी है। अब गुलदार को मारने के लिए शूटरों से संपर्क किया जा रहा है।

गुलदार भेल क्षेत्र के जंगल में ही छिपा हुआ है। ऐसा वन विभाग के अधिकारियों ने दाव किया है। हरिद्वार के रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि अब तक की जांच-पड़ताल और पंजों से यह बात साफ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed