फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard trapped in a cage in Sindhwani Rudraprayag man-eating tendencies will be confirmed after investigation

रुद्रप्रयाग: सिंद्रवाणी में गुलदार पिंजरे में कैद, विभाग को मिली सफलता, जांच के बाद होगी आदमखोर की पुष्टि

Fri, 06 Feb 2026 11:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:13 AM IST
सार

सिंद्रवाणी में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार ने पांच वर्षीय दक्ष को मार डाला था। जिसके बाद से ही वन विभाग के 30 वन कर्मी गांव की सुरक्षा में लगे थे। वहीं इलाके में पांच पिंजरे लगाकर, दो ड्रोन कैमरों और ट्रैप कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही थी।

विज्ञापन
leopard trapped in a cage in Sindhwani Rudraprayag man-eating tendencies will be confirmed after investigation
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिंद्रवाणी में आखिरकार बृहस्पतिवार देर रात वन विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए जंगल की ओर घर से 500 मीटर दूर लगाए पिंजरे में बीती रात गुलदार कैद हो गया। वहीं पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा तड़के सुबह अंधेरे में ही मुख्यालय स्थित विभाग कार्यालय उसे लाया गया। जहां फिलहाल डॉक्टरों की मेडिकल टीम उसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


जांच के बाद ही पकड़े गए गुलदार की आदमखोर होने की पुष्टि होगी। इधर, वन विभाग कई टीमें अब भी सिन्द्रवाणी गांव में ही मौजूद हैं, जहां वन कर्मियों द्वारा लगातार गश्त जारी है। मंगलवार को अगस्त्यमुनि विकास खंड के सिन्द्रवाणी में गुलदार ने पांच वर्षीय दक्ष को मार डाला था। जिसके बाद से ही वन विभाग के 30 वन कर्मी गांव की सुरक्षा में लगे थे। वहीं इलाके में पांच पिंजरे लगाकर, दो ड्रोन कैमरों और ट्रैप कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को भी वनकर्मी रात भर ऊंची मचानों में ट्रेंकुलाइजर गन के साथ जागकर गुलदार के घटना स्थल के पास पहुंचने के इंतजार में थे। मगर गुलदार का कोई सुराग नहीं लगा। इधर, बृहस्पतिवार देर रात गुलदार आखिरकार घटनास्थल से 500 मीटर दूर लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। जिसकी अब फॉरेंसिक जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: प्रदेश के 452 मदरसों के हजारों बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड


एसडीओ देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि गुलदार ककोड़ाखाल तिराहे पर लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। यह पिंजरा घर से 500 मीटर जंगल की ओर था। गुलदार को पकड़ कर मुख्यालय विभाग कार्यालय लाया गया है। जहां उसका मेडिकल जांच और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।  जांच के बाद इसके आदमखोर होने की पुष्टि होगी। वहीं इलाके में अब भी गश्त की जा रही है और वन कर्मी अब भी क्षेत्र में मौजूद होकर सुरक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed