फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard terror kills 18 goats

Dehradun News: गुलदार की दहशत, 18 बकरियों को मार डाला, ग्रामीणों पर भी झपटा

Sat, 17 Jan 2026 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror kills 18 goats
- ग्राम पंचायत खरोड़ा के डाकरा खेड़ा की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरोड़ा के डाकरा खेड़ा में गुलदार ने छानी में घुसकर 18 बकरियों को मार डाला। सुबह जब छानी में दो पशुपालक पहुंचे तो अंदर गुलदार बैठा था। उसने उन पर भी छपट्टा मारा। बामुश्किल भागकर जान बचाई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से दहशत का माहौल है। खरोड़ा निवासी रणू ने बताया कि उन्होंने अपनी 13 और बिरूडू नामक एक अन्य ग्रामीण की पांच बकरियों को चराने के बाद डाकरा खेड़ा स्थित अपनी छानी में शुक्रवार शाम बंद किया था। शनिवार सुबह छह बजे जब दोनों छानी में पहुंचे और बाड़े का दरवाजा खोला तो भीतर गुलदार बैठा था। उसने छपट्टा मारते हुए दौड़ा। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई और घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और छानी में जाकर देखा तो गुलदार जंगल की ओर भाग चुका था। छानी के भीतर मौजूद सभी 18 बकरियां मरी हुई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार छानी के दरवाजे को तोड़कर भीतर घुसा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खाकरा खेड़ा के जंगलों में गश्त बढ़ा दी है। वन दरोगा नरेंद्र भंडारी ने बताया कि गुलदार को जंगल की ओर भगाने के लिए पटाखे आदि चलाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों के हुए नुकसान का आकलन कर उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान अर्जुन दत्त डिमरी, भगत राम डिमरी, चंद्र दत्त डिमरी, जयपाल सिंह, रूप राम डिमरी, कृपाल राणा, जसपाल सिंह, फिशकू दास, तिलकु और धूम सिंह ने बताया कि घटना से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed