{"_id":"f0a8beb2418efc679f7729edde8c792f","slug":"leopard-terror-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में गुलदार, खेतों में सुअर-बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन में गुलदार, खेतों में सुअर-बंदर
नरेश थपलियाल/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 05 Dec 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दुगड्डा ब्लाक के ग्रामीण जंगली जानवरों के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। आए दिन गुलदार गौशाला में बंधे जानवरों को मार रहा है। रात को वह घर के आंगन में टहल रहा है। खेत में उगी फसल को सुअर चट कर रहा है।
विज्ञापन
वन विभाग अनजान
क्यारियों में उगी सब्जी को बंदर नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीना मुहाल है। गुलदार के आतंक से लोग शाम ढलते ही घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हैं। जंगली जानवरों से नागरिकों की सुरक्षा के दावे भरने वाला वन विभाग अनजान बना हुआ है। जिसके कारण लोगों में आतंक व्याप्त है।
विज्ञापन
परेशानी लोगों की जुबानी
स्थानीय नागरिक महिपाल सिंह असवाल, दिनेश सिंह, मुकेश शर्मा, विजेंद्र सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गांव के आसपास जंगली सुअरों, बंदरों और गुलदार का आतंक व्याप्त है। ना हम खेती कर पा रहे हैं और ना ही मवेशी पाल पा रहे हैं। शाम ढलते ही गुलदार घर के आंगन तक धमक रहा है। वे शाम ढलते ही घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वन विभाग शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
केस एक
दिनेश सिंह और त्रिलोक सिंह सुबह अपनी गौशाला में जानवरों को घास देने के लिए गए। उन्होंने गौशाला का दरवाजा टूटा पया। अंदर जाकर देखा तो गाय की बछिया गायब थी। पास के खेत में वह मृत दिखी। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला पखवाड़ेभर से जारी है। गुलदार अभी तक छह जानवारों को अपना शिकार बना चुका है।
केस दो
महिपाल सिंह असवाल ने अपनी दस नाली भूमि पर अदरक और हल्दी की खेती की थी। सोमवार रात सुअर ने खेत में धमककर हल्दी की खेती रौंद डाली और अदरक चट कर दिया। यही हाल गेंहूं और धान की फसल का भी है।
केस तीन
मुकेश शर्मा रविवार रात को घर के आंगन में बने शौचालय में शौच के लिए जा रहे थे। अचानक उनकी नजर उनकी तरफ आ रहे गुलदार पर पड़ी, उसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर के अंदर भागकर किसी तरह जान बचाई।