फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Terror Holiday declared in primary schools of Tehri Many Village half yearly exams also cancelled

Tehri News: नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए छह शूटरों की टीम तैनात, दो गांव के स्कूलों में तीन दिन छुट्टी

Sun, 20 Oct 2024 01:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

गुलदार ने हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी 13 वर्षीय बच्ची को मार डाला था। जिसके बाद से ही पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
Leopard Terror Holiday declared in primary schools of Tehri Many Village half yearly exams also cancelled
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के गांवों में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की ओर से 22 फॉरेस्ट गार्डों की टीम बनाकर छह शूटरों की तैनाती कर दी गई है। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है। ट्रैप कैमरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग ने गुलदार प्रभावित प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत कोट महर गांव में शनिवार को साक्षी (13) को गुलदार ने हमलाकर मार दिया था। इस घटना के बाद वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई। रात को विधायक शक्ति लाल शाह, डीएफओ पुनीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख बासुमति घणाता के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तीन माह में तीन बच्चों की मौत होने और गुलदार के अभी तक मारे नहीं जाने पर जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अगले एक सप्ताह में गुलदार न मारे जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस बीच मृतक बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


New Tehri : घनसाली में गुलदार ने किशोरी पर किया हमला, घर से कुछ दूर खून से लथपथ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि ड्रोन से भी गुलदार की निगरानी की जा रही है। 22 फॉरेस्ट गार्डों की टीम लगाई गई है। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 20 ट्रैप कैमरे, 6 शूटरों की तैनाती की गई है। शूटर की टीम में जाॅय हुकिल, जसवंत पंवार, प्रकाश चंद्र सती, जहीर बख्शी, भीम सिंह, लखपत सिंह रावत शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed