फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard seen in picture palace mussoorie uttarakhand

मसूरीः पिक्चर पैलेस के पास गुलदार दिखा, स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जंगल में भगाया

Tue, 30 Jul 2019 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 30 Jul 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
leopard seen in picture palace mussoorie uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पिक्चर पैलेस के समीप सराय क्षेत्र में गुलदार और दो शावक दिखने पर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार को लोगों ने शोर मचाकर इन्हें जंगल की ओर भगाया। सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही इन्हें ट्रेस करने के लिए कैमरे लगाने का भी क्षेत्रवासियों का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


स्थानीय संजीव कुमार, नंदलाल थापा ने बताया कि सराय क्षेत्र में जंगल के पास करीब 20-25 परिवार रहते हैं। यहीं प्राचीन काली मंदिर भी है। इसमें प्रतिदिन आसपास के लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन सोमवार को गुलदार दिखने के बाद लोगों ने घरों में कैद कर लिया है। सोमवार को मंदिर में भी लोग नहीं पहुंचे। संजीव ने बताया कि वह सुबह बच्चों को छोड़ने स्कूल जा रहे थे। इसी बीच उन्हें घर के पास गुलदार और दो शावक दिखे। मुश्किल से उन्होंने बच्चों को स्कूल की और दौड़ाया। उसके खुद स्थानीय लोगों की मदद से शोर मचाकर गुलदार को भगाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था। लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। डीएफ ओ कहंकशा नसीम ने बताया कि सराय क्षेत्र में गुलदार देखने की सूचना मिली है। इस पर वन विभाग की टीम गठित कर क्षेत्र में भेज दिया है। गश्त भी बढ़ा दी है। उन्होंने जनता की अपील की है कि वह रात को घर से बाहर संभल कर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोबरा निकलने से हड़कंप, जंगल में छोड़ा
राजधानी देहरादून से सटे माजरी माफी मोहकमपुर निवासी एपी भट्ट के मकान में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने इसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। 
रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि पकड़ा गया सांप स्पेक्टिल कोबरा था। यह बेहद जहरीला होते हैं। मेंढक पकड़ने की कोशिश में वह घर में घुस जाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि पिछले एक माह के भीतर टीम ने 60 से अधिक सांपों को पकड़ा है। इनमें 40 से अधिक कोबरा प्रजाति के सांप शामिल हैं। इन्होंने लोगों से अपील की इस मौसम में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। सांप निकलने की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed