फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed the child.

गुलदार ने किया बालक का शिकार, जंगल में मिला शव

Tue, 23 Feb 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार) Updated Tue, 23 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
leopard killed the child.

हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा लेने खेतों में गए एक बालक को गुलदार ने मार डाला। उसका शव देर रात गांव से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कोटा मुरादनगर के मुर्सत अली का बेटा सोनू उर्फ शेर अली (12) गांव के दो अपने साथियों फारुख और शम्मून के साथ खेतों में बरसीम लेने गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बरसीम काटते वक्त गुलदार ने हमला बोला और सोनू को उठाकर ले गया।
विज्ञापन


साथियों ने आकर दी जानकारी
दोनों बच्चों ने गांव आकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खेतों में पहुंचकर उसकी खोजबीन की। रात करीब साढ़े दस बजे सोनू का शव गांव से दो किलोमीटर दूर रुड़की वन प्रभाग क्षेत्र के जंगल में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हजाराग्रंट बीट प्रभारी पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गुलदार ने सोनू के शरीर को कई जगह से नोंचकर खा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed