फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed a man in rajaji forest

ऋषिकेश: राजाजी के जंगलों में मिला लापता युवक का शव, गुलदार ने बनाया शिकार

Tue, 10 Jul 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
leopard killed a man in rajaji forest
गुलदार

भैंस चराने के लिए गए सूरज सिंह का क्षत-विक्षत शव मंगलवार की सुबह राजाजी पार्क के जंगल में मिला।

विज्ञापन


सोमवार की शाम को भैंस चराने के लिए जंगल की ओर निकले सूरज सिंह (50) पुत्र स्व. आलम सिंह निवासी वैदिकनगर का क्षत-विक्षत शव मंगलवार की सुबह राजाजी पार्क के जंगल में मिला। रेंज अधिकारी ने गुलदार द्वारा मारे जाने की पुष्टि की है। बताया कि वह बोलने व सुनने में अक्षम है।

बता दें कि सोमवार को भैंस चराने के लिए जंगल की ओर निकले सूरज वापस नहीं लौटे। देरशाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस बाबत उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज कार्यालय को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उक्त व्यक्ति का कोई सुराग वनकर्मियों को नहीं लग पाया। 
विज्ञापन


रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा प्रतीतनगर के वैदिकनगर निवासी  रोजाना की तरह शाम करीब पांच बजे मोतीचूर रेंज अंतर्गत के गांव सटे जंगल में भैंसें चराने के लिए निकला था। देरशाम को भैंसें तो खुद ही घर वापस लौट आई, लेकिन सूरज सिंह नहीं पहुंचा। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद परिजनों को जब उसका कुछ पता नहीं लगा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने इस बाबत रेंज के वनकर्मियों व रायवाला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर वन व पुलिसकर्मी वैदिकनगर पहुंचे, संयुक्त टीम ने जंगल में सूरज सिंह की तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार की सुबह फिर उसकी तलाश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed