फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed 3 year old baby girl

गुलदार को देख बड़ी बहन भागी, छोटी बनी शिकार

Mon, 14 Jul 2014 08:28 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Mon, 14 Jul 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
leopard killed 3 year old baby girl

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में भिलंगना ब्लाक के सिलौस गांव में गुलदार दिन दहाडे़ आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को उठा ले गया, जिसका शव घर से दूर झाड़ियों में मिला।

विज्ञापन


क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारने की मांग की है।

ग्यारह गांव पट्टी के ग्राम सिलौस के विशन सिंह की तीन वर्षीय बेटी राखी अपराह्न करीब दो बजे घर के आंगन में अपनी बड़ी बहन रीना के साथ खेल रही थी कि घात लगाए बैठा गुलदार आंगन में आ धमका।
विज्ञापन


उसे देख बड़ी बहन कमरे में भाग गई, लेकिन गुलदार ने राखी को दबोच लिया और घसीट कर गांव से दूर चैतू नामे तोक की झाड़ियों में ले गया।

दादा घर के अंदर थे

leopard killed 3 year old baby girl

जिस समय गुलदार बच्ची को ले गया उस वक्त उसके दादा घर के अंदर थे। बड़ी बहन के चिल्लाने पर एकत्रित ग्रामीणों ने गुलदार के पीछे भागने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का आधा खाया हुआ शव घर से दूर झाड़ियों में मिला।

क्षेत्र में 10 दिन पहले भी डखवाण गांव में गुलदार ने एक युवती पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। प्रधान बसंती देवी, उत्तम सिंह और नरेंद्र डंगवाल ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं से वन विभाग अनजान बना हुआ है। उन्होंने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुलदार के हमले में महिला घायल

leopard killed 3 year old baby girl

घनसाली के सिलौस गांव में तीन साल की मासूम बालिका को गुलदार के निवाला बनाने की घटना को डीएम युगल किशोर पंत ने दुखद बताया है। उन्होंने डीएफओ टिहरी वन प्रभाग को गांव में जाकर सुरक्षा उपाय करने और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने को कहा है।

ग्राम पंचायत गिंवाला में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गिंवाला गांव में सोमवार सुबह पांच बजे फूलदेई देवी (55 वर्ष) अपने पति राजेंद्र सिंह बिष्ट के साथ गौशाला गई हुई थी, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

महिला के पति के शोर मचाने के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को भगाया। ग्राम प्रधान सुषमा बर्त्वाल ने बताया कि गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और प्रभावित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed