{"_id":"723072dc5ce72f7be1ac3afd894db770","slug":"leopard-kill-the-girl-in-fri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफन में लिपटी बेटी देख फट पड़ा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफन में लिपटी बेटी देख फट पड़ा दिल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Mar 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में कर्मचारी दल बहादुर राणा और उनकी पत्नी शशि की आंखों से आंसू तो तब ही से झर रहे थे, जब उनकी 17 साल की बेटी समीक्षा की शनिवार देर शाम गुलदार ने जान ले ली थी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद कफन में लिपटी बेटी का शव जब घर लाया गया, दोनों का दिल फट पड़ा। मां शशि तो शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रही। किसी तरह लोगों ने उन्हें संभाला। बाद में गमगीन माहौल में समीक्षा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
एफआरआई परिसर में शनिवार देर शाम गुलदार ने कोठी नंबर नौ के पास 17 वर्षीय समीक्षा पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में किशोरी को पहले एफआरआई अस्पताल और फिर महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गर्दन पर गहरी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद समीक्षा का शव घर पर लाया गया।
विज्ञापन
शव देख समीक्षा की मां, बहनें और पिता फफक पड़े। पड़ोसियों, परिचितों की आंखें भी नम हो गईं। इस बीच प्रभागीय वन अधिकारी सुशांत पटनायक मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने गुलदार से निजात दिलाने की मांग की, पटनायक ने इस पर जरूरी कार्रर्वाई की मांग की। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सरकारी नौकरी की मांग
रविवार सुबह लोगों ने एफआर्रआई निदेशक पीपी भोजवैद का घेराव किया। लोगों ने मांग की कि पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को संस्थान में नौकरी दी जाए। निदेशक ने घटना पर दुख जताते हुए इस संबंध में मंत्रालय से बात करने का भरोसा दिलाया।
कैमरे में कैद हुईं गुलदार की तस्वीरें
वन अनुसंधान संस्थान परिसर में किशोरी पर हमला करने वाले गुलदार की तस्वीरें कैमरे में कैद हो र्गई हैं। उधर, आदमखोर को ढेर करने के लिए मुरादाबाद से शिकारियों की टीम भी संस्थान पहुंच गई। रविवार दोपहर मुरादाबाद से शिकारी कुंवर संजय सिंह और उनकी टीम दून पहुंच गई।
टीम ने शाम को एफआरआई के जंगल में गुलदार की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान टीम ने गुलदार के आने-जाने के संभावित रास्ते चिह्नित किए। रात को टीम मचान पर डट र्गई थी। बता दें कि कुंवर संजय सिंह ने ही करीब एक माह पूर्व बाजावाला फुलसनी गांव में बच्चे की जान लेने वाले आदमखोर को मारा था।
उधर, प्रभागीय वनाधिकारी सुशांत पटनायक ने बताया कि वन विभाग ने एफआरआई परिसर में कुछ माह पूर्व कैमरे लगाए थे। बताया कि इन कैमरों में हमलावर गुलदार की तस्वीरें कैद र्हुई हैं। उसके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाकर जल्द दबोच लिया जाएगा।