{"_id":"5a55e9564f1c1b4a018b6bb2","slug":"leopard-enter-in-house-at-raipur-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: घर में घुस आया गुलदार, एक लड़के पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: घर में घुस आया गुलदार, एक लड़के पर किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
leopard in raipur
- फोटो : amar ujala
देहरादून के रायपुर में गुलदार एक घर में घुस गया। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम पहुंची और गुलदार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बुधवार को रायपुर में गुलदार एक घर में घुस गया, जिसे देख आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने बमुश्किल गुलदार पर काबू पाया। बताया गया कि उक्त गुलदार ने सुबह एक लड़के पर भी हमला किया था।
पिछले करीब एक माह से शहर के सहस्त्रधारा रोड और रायपुर क्षेत्र की कालोनियों में गुलदार का आतंक बना हुआ था। सुमनपुरी कॉलोनी में सुबह गुलदार ने सुमीत नाम के युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एक घर में घुस गया। जहां वन विभाग की टीम ने उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया।