{"_id":"57f35fcb4f1c1bc33227029d","slug":"leopard-enter-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या, रातभर होटल में रहा जंगली गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या, रातभर होटल में रहा जंगली गुलदार
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगांव स्थित एक होटल में रविवार रात एक गुलदार घुस गया। सोमवार तड़के जब गुलदार ने मुख्य द्वार से निकलने की कोशिश की, तो होटल कर्मियों की नींद टूटी। हालांकि गुलदार बाथरूम की खिड़की से कूदकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
देवप्रयाग से करीब तीन किलोमीटर दूर पंतगांव में मंगलवार रात गुलदार एक होटल में घुस गया। बताया गया कि गुलदार रात 11 बजे के आसपास अंदर घुसा था। होटल संचालक विक्रम कोटियाल ने बताया कि गुलदार के अंदर होने तक का तब पता चला जब सुबह होटल कर्मियों ने मुख्य द्वार (कांच के दरवाजे) पर किसी चीज के टकराने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
होटल कर्मी मनोज ध्यानी और सोनी चौहान ने गुलदार को कांच पर पंजा मारते देखा। हॉल में सोए कर्मचारी दूसरी ओर भागने लगे। गुलदार भी होटल कर्मियों को देखकर घबरा गया और होटल के अंदर रखी मेजों पर कूदता हुआ बाथरूम की खिड़की से जंगल की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर सुबह वन दारोगा तुलसीदास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन