{"_id":"5ea85af48ebc3e905f481722","slug":"leopard-dead-body-found-in-dehradun-rajpur-forest-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राजपुर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राजपुर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव, सनसनी
Tue, 28 Apr 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:08 PM IST
सार
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी वन प्रभाग के राजपुर बीट क्षेत्र में गब्बर सिंह बस्ती के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक तेंदुए का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार शव क्षत विक्षत होने की वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के गब्बर सिंह बस्ती के कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच तेंदुए का क्षत-विक्षत शव देखा था।
विज्ञापन
तेंदुए की मौत कई दिन पहले हो गई थी। इसके चलते शव काफी क्षत विक्षत हो गया था। इसी वजह से पोस्टमार्टम में मौत के कारणों स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि तेंदुए की मौत किसी बीमारी से हुई है।
विज्ञापन