{"_id":"68590d08596d951acc014e31","slug":"leopard-caught-in-cage-killed-a-woman-in-kotdwar-halsi-of-development-block-dwarikhal-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, बीते दिन ही एक महिला को बनाया था निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, बीते दिन ही एक महिला को बनाया था निवाला
Mon, 23 Jun 2025 02:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:47 PM IST
सार
महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़ने जाने पर ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। रविवार शाम ही गुलदार ने एक महिला को निवाला बनाया था। जिससे क्षेत्र में दहशत थी। आज गुलदार के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
गर्दन पर मिले गहरे घाव के निशान
ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: धाम के लिए हेली सेवा का पहला चरण संपन्न, अब मानसून खत्म होने के बाद फिर से शुरू होगी
घटना की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल और पटवारी कांता प्रसाद गांव के लिए रवाना हुए। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।