फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attacks 11 Year Old Girl in uttarkashi Chinyalisaur Injured in Arm read All Updates

उत्तरकाशी: गुलदार ने 11 वर्षीय पर बच्ची हमला कर किया घायल, मां और दादी के साथ घास लेने गई थी जंगल

Wed, 26 Aug 2026 01:14 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

मां और दादी के साथ घास लेने जंगल गई बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल बच्ची को लेकर परिजन उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Leopard Attacks 11 Year Old Girl in uttarkashi Chinyalisaur Injured in Arm read All Updates
घायल बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जेस्टवाड़ी गांव में बुधवार सुबह गुलदार ने घास लेने गई 11 वर्षीय कशिश पुत्री अरविंद बिष्ट पर हमला कर दिया। घटना डाडारी तोक की बताई जा रही है। कशिश अपनी मां और दादी के साथ घास लेने गई थी, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया।

विज्ञापन


गुलदार ने बालिका की बाजू पर नाखून मारकर उसे घायल कर दिया। कशिश के चिल्लाने पर उसकी मां और दादी ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन


परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गुलदार के हमले के बाद जेस्टवाड़ी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed