{"_id":"5f6a34dc5c9cb93f8461cfb2","slug":"leopard-attack-on-youth-and-killed-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: मनोरोगी युवक पर तेंदुए ने किया हमला, सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: मनोरोगी युवक पर तेंदुए ने किया हमला, सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव
Tue, 22 Sep 2020 11:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत गणकोट के सुकौली में तेंदुए ने एक मनोरोगी युवक को मार डाला। घटना के बाद पपदेव, बड़ौली, पौण और बजेटी क्षेत्र में दहशत है। लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
मणेगांव निवासी बब्बू धामी (25) मनोरोगी था। कुछ समय से वह सुकौली में खुले में ही सो जाता था। सोमवार रात तेंदुए ने उसे मार डाला। मंगलवार सुबह घूमने निकले युवकों ने उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
उनकी सूचना पर गणकोट के प्रधान नीरज कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में एसआई मनोज कुमार और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि युवक के सिर और गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान थे। तेंदुए ने युवक के पेट से नीचे और एक पैर के हिस्से को खा लिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।