फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard attack on man and run away after fight

खूंखार तेंदुए और युवक के बीच हुई गुत्थमगुत्था, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागा

Sat, 24 Feb 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack on man and run away after fight
leopard

खूंखार तेंदुआ एक युवक पर झपट पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच जमकर गुत्थमगुत्था हुई। लेकिन तभी कुछ ऐसा हो गया कि तेंदुआ उल्टे पैर भाग निकला। तहसील के बुंगा जाखपुरान गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे धारे पर पानी भरने जा रहे 40 वर्षीय हिम्मत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन


पहले तो हिम्मत घबरा गया, लेकिन फिर तेंदुए से भिड़ गया। करीब पांच मिनट तक चली भिड़ंत में तेंदुए ने हिम्मत के सिर, बांह और छाती पर हमला कर जख्मी कर दिया। घायल होने के बावजूद हिम्मत ने एक बड़ा सा पत्थर तेंदुए के मुंह पर मारा तो वह भाग गया। गंभीर रूप से घायल हिम्मत सिंह को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

Leopard attack on man and run away after fight
Himmat Singh

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हिम्मत सिंह गांव के धारे पर पानी भरने के लिए जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अचानक तेंदुआ उनके सामने आकर खड़ा हो गया। इससे पहले कि हिम्मत सिंह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

काफी देर भिड़ने के बाद हिम्मत सिंह ने एक पत्थर उठाकर तेंदुए के मुंह पर मार दिया। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए जिससे तेंदुआ भाग निकला। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी को घटना की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि इलाके में वनकर्मियों को तैनात किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed