फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Attack on an elderly woman who went to cut grass in Lambgaon Tehri referred to higher center

Leopard Attack: टिहरी के लंबगांव में घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Wed, 19 Feb 2025 05:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2025 05:17 PM IST
सार

Tehri News: मीना देवी और शारदा देवी गांव के नजदीक पुलिस थाने के पास मजियाली ताेक में घास काटने गई थी। इस दौरान मजियाली पहाड़ी के पास घात लगाये बैठे गुलदार ने मीना देवी पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Leopard Attack on an elderly woman who went to cut grass in Lambgaon Tehri referred to higher center
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना लंबगांव के पास घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला काे सीएचसी चाैंड में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बाैराड़ी रेफर कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दिन में करीब 12 बजे की है। पट्टी भदूरा की बाैंसाड़ी निवासी मीना देवी और शारदा देवी गांव के नजदीक पुलिस थाने के पास मजियाली ताेक में घास काटने गई थी। इस दौरान मजियाली पहाड़ी के पास घात लगाये बैठे गुलदार ने मीना देवी(55) पत्नी मदन सिह पंवार पर हमला कर दिया। हमले के दाैरान महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही घास काट रही महिला शारदा देवी ने हल्ला कर किसी तरह साथी महिला काे गुलदार के चंगुल से बचाया। महिलाएं दारांती और रस्सी वहीं छाेड़ पुलिस थाने की ओर भागी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 43 विभागों में कई योजनाएं इस साल पकड़ेंगी और रफ्तार, अभिभाषण से राज्यपाल ने बयां की विकास की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला काे परिजनाें ने सीएचसी चाैंड पहुंचाया। डाक्टराें ने महिला काे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर भेज दिया। डाॅक्टर राहुल ने बताया कि महिला के हाथ पर गुलदार के नाखून के निशान से गहरा घाव बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। 

रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि घायल महिला के उपचार के लिए तात्कालिक सहायता दे दी गई है। घटना स्थाल के आस-पास छह सदस्यीय गश्त टीम तैनात कर दी गई है। उन्हाेंने आस-पास के लाेगाें काे बच्चाें काे अकेले न छाेड़ने व समूह मे रहकर घर से बाहर आने जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed