{"_id":"5af556bf4f1c1bd5408b4672","slug":"led-bulbs-on-roorkee-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की की गलियों में लगेंगी 3000 एलईडी, 98 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की की गलियों में लगेंगी 3000 एलईडी, 98 लाख रुपये होंगे खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 May 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की गलियों में नगर निगम की ओर से 3000 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। नगर निगम ने एलईडी लगाने का टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एलईडी नई कॉलोनियों में भी लगाई जाएंगी, साथ ही खराब हुई एलईडी भी बदली जाएगी। नगर निगम का क्षेत्र होने के बावजूद इन कॉलोनियों की गलियों में अंधेरा छाया रहता था। अब नगर निगम की ओर से इन गलियों को जगमग करने के लिए तीन हजार स्ट्रीट लाइटों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शहर के वार्डों में खराब हुई एलईडी भी बदली जाएंगी।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि यह एलईडी 70 वाट की होंगी। एक एलईडी की कीमत 3250 रुपये है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार नगर निगम के मुकाबले एलईडी उन्होंने कम दाम में खरीदी हैं। इससे नगर निगम को 25 लाख का लाभ हुआ है। जल्द ही एलईडी लगाने का काम शुरू होगा। बताया कि जिन कॉलोनियों में एलईडी लगाई जाएंगी, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन