Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lecture on Chemistry for Life

Dehradun News: जीवन के लिए रसायन विषय पर दिया व्याख्यान

Thu, 20 Nov 2025 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Lecture on Chemistry for Life
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में जीवन के लिए रसायन विषय पर वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। विभागीय परिषद के माध्यम से आयोजित की गई व्याख्यान माला में रसायन विज्ञान के तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली ने रसायन विज्ञान के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रोहित वर्मा ने आधुनिक रासायनिक प्रयोगों की जानकारी दी जबकि डॉ. सुशील चंद्र सती ने हरित रसायनों के पर्यावरणीय महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने रसायन को दैनिक जीवन का हिस्सा भी बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, विभागीय परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, उपाध्यक्ष शैली सिंह, सचिव मनीष कुमार, सह सचिव रिंकी राणा, कोषाध्यक्ष भूमिका वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed