{"_id":"5c7a990bbdec224bbb20b09e","slug":"leave-the-loot-and-get-into-a-drug-business-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट छोड़कर नशे के धंधे में उतरा विनोद, साथी समेत हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट छोड़कर नशे के धंधे में उतरा विनोद, साथी समेत हुआ गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने उत्तरकाशी से चरस लाकर ऋषिकेश में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपियाें के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने शनिवार को ऋषिकेश से दो तस्करों विनोद मसीह निवासी टीएचडीसी कालोनी ऋषिकेश और रोहित कुमार निवासी जाम बाजार सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 709 ग्राम चरस बरामद हुई है। टास्क फोर्स को इनके बारे में पहले से जानकारी थी। यह दोनों उत्तरकाशी से चरस लाकर कार से घूम-घूमकर ग्राहकों को आपूर्ति देते थे। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उन्हें कार समेत दबोच लिया गया।
विज्ञापन
टास्क फोर्स ने पूछताछ के बाद बताया कि विनोद मसीह के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज है। जेल से रिहा होने के बाद विनोद मसीह नशे के धंधे में उतर गया। पूछताछ में कई और नाम सामने आए है, जिनके खिलाफ साक्ष्याें का संकलन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन