{"_id":"6c90eadaaf08c37aa0ecd38377677359","slug":"learn-from-congress-teerath-says-to-bjp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों से सीखे भाजपा नेताः तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों से सीखे भाजपा नेताः तीरथ
अमर उजाला, जोगेंद्र मावी, हरिद्वार
Updated Tue, 10 Sep 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में अनुमान से एक पदाधिकारी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को नसीहत दी कि वह कांग्रेस से सीख ले, कांग्रेसी अंदर लड़ते है और बाहर एक होकर एकता का परिचय देते हैं, लेकिन भाजपा में अभी चूहे जैसी कुतरने की आदत है। कहा कि इन्हें यह नहीं पता जैसा दूसरों के साथ करोगे वैसा उनके साथ भी होगा।
पढें, आचार्य बालकृष्ण के निकले 'दो बाप'
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जनता हमको चाहती है, लेकिन हम जनता को कितना चाहते है यह सोचने का विषय है।
विज्ञापन
कांग्रेस से सीख लेने की नसीहत
कहा कि हमारी एक दूसरों को नीचा दिखाने की आदत सी हो गई है। उन्होंने कांग्रेस से सीख लेने की नसीहत दी। कहा कि भाजपा समाज का हित लेकर चलने वाली पार्टी है।
भीड़ तंत्र में कहीं ऐसा न हो जाए कि एक दिन यह लोग भी साथ न रहे। उन्होंने आपसी मनमुटाव दूर कर एक धागे में बंधकर लोकसभा के 272 प्लस मिशन में जुटने का आह्वान किया।
24 सितंबर तक प्रचार प्रसार
उन्होंने घर-घर भाजपा की नीति पहुंचाने को आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, महंगाई बढ़ाने, कानून व्यवस्था को बिगाड़ने एवं बेकाबू आर्थिक हालत को ठीक करने में नाकाम करार दिया।
पढें, खुशखबरीः उत्तराखंड में खुलेंगी साढ़े पांच हजार नई नौकरी
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की स्वतंत्रता का वर्ष बढ़ रहा है अर्थव्यवस्था उसी तरह से गिर रही है। प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि गांव-गांव, घर-घर तक प्रचार प्रसार 24 सितंबर तक चलना है।
छह सूत्रीय प्रस्ताव
जिला महामंत्री कुशलपाल सैनी ने छह सूत्रीय प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। प्रदेश उपाध्यक एवं विधायक मदन कौशिक कांग्रेस पर जमकर बरसे। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने यूपी की हिंसा पर बोलते हुए कहा कि सपा सरकार वोट की राजनीति कर रही है।
...ऐसे तो लग गए उद्योग, हो गया भला
जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने मनमुटाव दूर कर सभी को एक होने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर, विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री श्यामवीर सैनी, सुरेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, अश्वनी पाल, महेंद्र धीमान, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, जितेंद्र चौधरी, नरेश शर्मा, राजकुमार अरोडा आदि शामिल हुए।
तीन महीने में 12 कार्यक्रम होंगे
प्रदेश प्रभारी आशीष गुप्ता ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा बोर्ड ने दिसंबर महीने तक जनता से जुड़े 12 कार्यक्रम होंगे। जिसमें 19 सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 18 से 25 साल के युवाओं केलिए नवमतदाता सम्मेलन होगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में संसदीय सम्मेलन आदि प्रमुख कार्यक्रम होंगे।