फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leader crisis in aap in uttarakhand

उत्तराखंड में निकल गई 'आप' के दावों की हवा

Tue, 21 Jan 2014 11:32 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jan 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
leader crisis in aap in uttarakhand

आम आदमी पार्टी (आप) अभी तक उत्तराखंड में अपना नेता भी तय नहीं कर पाई है लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए ‘खास’ की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस ‘खास’ को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी छांट कर निकालेगी। 180 उम्मीदवार सामने आने के बाद आप ने उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के लिए आवेदन लेना बंद कर दिया है।

दिल्ली सिस्टम यहां फेल
दिल्ली फतह के लिए आप ने अपने प्रत्याशी के लिए जो खांचा बनाया था वह उत्तराखंड के लिए फिट नहीं बैठ रहा है। उत्तराखंडी खांचा अभी तक तैयार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


प्रदेश का नेता तय न होने से छोटे-छोटे क्षेत्रीय दल सीधे दिल्ली जाकर नेताओं से बात कर रहे हैं। रक्षा मोर्चा ने दिल्ली जाकर प्रेसवार्ता में आप से जुड़ने की घोषणा भी कर दी और प्रदेशवालों को पता ही नहीं चला। इसी तरह और भी कई छोटे दल आप के साथ गठजोड़ करने के चक्कर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी चुनने में मुश्किल
आप को 180 उम्मीदवारों में पांच प्रत्याशी छांटने में मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रदेश सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि सारे आवेदन सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी के पास गए हैं।

इसके बाद उत्तराखंड पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी आवेदन पर विचार करेगी, तब पार्टी प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। नई रणनीति के तहत आप ने उत्तराखंड के विकास के मुद्दे को भी हवा देनी शुरु कर दी है।

कॉरपोरेट घरानों से लेंगे सहयोग
प्रदेश सहसंयोजक आशा रानी कपूर का कहना है कि प्रदेश के विकास के लिए कॉरपोरेट घरानों से भी सहयोग लिया जाएगा। आप के नेता वैसे प्रदेश में एक लाख से अधिक पार्टी मेंबर बनाने का दावा कर रहे हैं।


हालांकि, पार्टी से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि एसएमएस और आनलाइन सदस्य ऐसे पर्वतीय क्षेत्रों में पार्टी की जड़ें कहां तक जमा पाएंगे, जहां अब भी लोगों को घर-गांव तक पहुंचने में मीलों चलना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed