फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona virus : on sunday janta curfew helpline issued for elderly people in dehradun

देहरादून: 'जनता कर्फ्यू' के दिन बुजुर्गों की मदद करेगी ये संस्था, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 21 Mar 2020 10:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 10:24 PM IST
सार

  • अपना आसरा संस्था ने लोगों से कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की
  • कहा, किसी भी वरिष्ठ नागरिकों को कोई सामान मंगवाना हो तो वॉलिंटियर्स से करें संपर्क

विज्ञापन
Corona virus : on sunday janta curfew helpline issued for elderly people in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना वायरस के खिलाफ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं ने भी कई तरह की पहल की है। अपना आसरा वेलफेयर सोसायटी ने वरिष्ठ नागरिकों से अपने घरों में रहने की अपील की। साथ ही कोई भी आवश्यक सामान की जरूरत पड़ने पर उसे उनके घर तक उपलब्ध कराने की बात कही है।

विज्ञापन


संस्था के संस्थापक विमल कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। बचाव के उपाय ही इस बीमारी से बचने का रास्ता है। पीएम मोदी ने जनजागरूकता लाने के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया है।
विज्ञापन

 

ये हैं हेल्पलाइन नंबर:

जनता कर्फ्यू सफल बनाने के लिए संस्था ने छह मुख्य क्षेत्रों में अपने वॉलिंटियर्स को वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) की मदद की जिम्मेदारी सौंपी है। किसी को आवश्यक सामान की जरूरत होगी तो वे संबंधित क्षेत्र के वॉलिंटियर्स से फोन पर सम्पर्क कर सकते हैं। वॉलिंटियर्स उनके पते पर सामान पहुंचाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर:

रेसकोर्स - 9790446512
प्रेमनगर - 8630558639
सुभाष नगर, क्लेमेनटाउन - 9639144882
सहारनपुर चौक - 6397062167
जीएमएस रोड - 9045333335
राजपुर रोड - 7088882883

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों की की सूची मोबाइल नंबर

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों की की सूची मोबाइल नंबर समेत बहुत आम लोगों के लिए चिकित्सीय सलाह के लिए जारी की गयी है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि लोग इन नबरों पर कॉल कर डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं।

डॉक्टरों की सूची समय

सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे डॉ. हेमा सक्सेना- 9412054477
दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे डॉ. दिनेश- 75790 16317; डॉ. पुनीत त्यागी- 99101 84001
शाम 07 बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभय- 94589 75501
सुबह 09 बजे से अपराहन 03 बजे तक डॉ. सुशील ओझा- 8958752128
दोपहर 12 से दोपहर 02 बजे डॉ. डीपी तिवारी-9358206865
दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक डॉ. धीराज गुप्ता-9557238692
दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक डॉ. आशीष सांगवान-9634777775

कोरोना हेल्पलाइन जारी

दून अस्पताल में कोरोना हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। जिस पर एक डॉक्टर और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर 24 घंटे ड्यूटी देंगे। इस हेल्पलाइन नंबर की डेस्क को नई ओपीडी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर बनाया गया है। यह नंबर है 94120 80805। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केके टम्टा ने दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर अपने इलाज के बारे में या कोरोना से संबंधित परामर्श ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed