{"_id":"69cee16355be4940d001855e","slug":"lawyers-wife-and-daughter-harassed-threatened-on-train-dehradun-news-c-5-1-drn1031-937100-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वकील की पत्नी-बेटी से ट्रेन में अभद्रता, धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वकील की पत्नी-बेटी से ट्रेन में अभद्रता, धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर से सहारनपुर आ रही ट्रेन संख्या 14815 में दून के अधिवक्ता अजय वर्मा की पत्नी और बेटी के साथ 10-12 लोगों ने अभद्रता की। आरोपियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकाना भी शुरू कर दिया। अजय वर्मा की शिकायत पर बसंत विहार थाने ने बुधवार को आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस की दी तहरीर में बताया कि पांच मार्च को परिवार ट्रेन में यात्रा कर रहा था। आरोप है कि यमुनानगर स्टेशन के पास 10-12 लोगों के समूह ने उनकी सीट पर कब्जा करने की कोशिश की और महिला व उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस संबंध में पहले जीआरपी सहारनपुर में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने आपस में मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़ित परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक व झूठी सामग्री प्रसारित करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और एडिटेड वीडियो और अभद्र संदेशों के जरिये बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री हटवाने की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।