फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawyer accused of assaulting municipal workers, lodged complaint

Dehradun News: वकील पर पालिकाकर्मियों से मारपीट का आरोप, दी शिकायत

Wed, 04 Jun 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lawyer accused of assaulting municipal workers, lodged complaint
I
विज्ञापन

IIभगत सिंह चौक स्थित मालरोड बैरियर पर तैनात पालिका कर्मचारियों ने वकील पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह की ओर से कोतवाली में शिकायत दी है।
I
I
I
Iतनवीर मारवाह ने शिकायत में बताया कि बैरियर पर तैनात कर्मचारी शूरवीर सिंह पंवार, चरण सिंह चौहान, सतीश आदि ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे प्रतिबंधित समय में एक वकील बाहरी वाहन को प्रवेश कराने के उद्देश्य से बैरियर पर आए। जब उन्हें प्रतिबंधित समय के बारे में बताया गया तो वकील ने अभद्रता शुरू कर दी। गाली गलौज करते हुए कर्मी शूरवीर सिंह पंवार के साथ मारपीट की। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। आरोप लगाया कि वकील ने परमिट बुक और रसीद छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

I
Iआरोप लगाया कि बैरियर से जाते-जाते पालिका कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। ईओ पालिका ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed