फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit on saints matter now cm trivendra hand

सीएम दरबार पहुंचा संतों पर मुकदमे का मामला, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से की मुलाकात

Sun, 13 May 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 13 May 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit on saints matter now cm trivendra hand
trivendra

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज के खिलाफ  कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमे का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार रात देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बिना जांच कराए मुकदमा दर्ज करने पर आपत्ति दर्ज कराई। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान सीएम ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज और महंत रविंद्रपुरी समेत कई लोगों के खिलाफ निरंजनी अखाड़े के महंत रामानंदपुरी ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से संत समाज में रोष है। कई संत इस मुकदमे को झूठा और निराधार बताते हुए निरस्त करने की मांग कर चुके हैं। संतों ने इसको लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की मौजूदगी में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान संतों ने मुकदमे का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कालीपीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से विस्तार से वार्ता हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगे।


उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, स्वामी हरिहर गिरि, स्वामी नारायण गिरि, स्वामी प्रेमगिरि आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed