फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lawsuit filed against Subramanian Swamy in haridwar court

सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में दर्ज हुआ केस, नौ अगस्त हो सुनवाई होगी

Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
lawsuit filed against Subramanian Swamy in haridwar court

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट कंचन चौधरी की कोर्ट में वाद दायर किया है। मामले में नौ अगस्त हो सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी विशाल राठौर ने अपने अधिवक्ता नीरज कुमार सिंह के माध्यम से वाद दायर किया है। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आउटलुक पत्रिका में दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी को नशे का आदी बताया था। जिस नशे का उपयोग राहुल गांधी के करने के बारे में बताया था वह अत्यधिक नशीला पदार्थ है और कानूनन प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

राहुल गांधी के साथ पार्टी की छवि खराब और प्रतिष्ठा धूमिल

विशाल राठौर ने याचिका में कहा है कि स्वामी के बयान से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की छवि खराब और प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इससे पार्टी के पदाधिकारी अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को अपमानित करने पर ज्वालापुर कोतवाली में सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ आठ जुलाई को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए कोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुब्रह्मण्यम स्वामी का अपराध संगीन अपराध की श्रेणी में आता है। अधिवक्ता ने बताया कि मामले में सुनवाई नौ अगस्त को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed