फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawrence Bishnoi gang suspected to be active in Uttarakhand police department alert after killing of singer Moosewala

अलर्ट: उत्तराखंड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय होने की आशंका, गायक मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस विभाग सतर्क

Tue, 31 May 2022 09:17 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। 
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 May 2022 09:17 PM IST
सार

वर्तमान में बिश्नोई अजमेर जेल में बंद है लेकिन उसके गिरोह के कई शार्प शूटरों के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस सभी गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang suspected to be active in Uttarakhand police department alert after killing of singer Moosewala
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद पिछले दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। अब बिश्नोई गिरोह के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। 

विज्ञापन


पंजाब में हुई गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गोल्डी बरार ने ली है, वह बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई गिरोह का नेटवर्क पंजाब के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए अब उत्तराखंड में भी तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन

रुद्रपुर गल्ला मंडी के पास जनवरी 2021 में एक टायर व्यापारी के प्रतिष्ठान के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी बिश्नोई गिरोह का नाम सामने आ चुका है। फायरिंग के मामले में व्यापारी से बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद हल्द्वानी में गिरफ्तार एक व्यक्ति का नाम भी बिश्नोई गिरोह से जुड़ने की चर्चा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed