{"_id":"648f68d51bc1a04cd00cac04","slug":"lathi-poles-between-two-sides-seven-injured-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1042-1689-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, सात घायल
विज्ञापन
ग्राम बुलाकी वाला में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को विकासनगर के उप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक रविवार देर शाम अफजाल पुत्र निसार अहमद अपनी बाइक से घर जा रहा था। गांव के पास ही स्थित एक मोड़ पर उसकी बाइक सामने से विक्रम से टकरा गई। जिसके चलते विक्रम चालक के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी होते देख दोनों पक्षों के कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और उनमें मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के इसरार, अब्दुल कादिर, अफजाल, मोहसिन पुत्रगण निसार अहमद व मोहम्मद सलीम, फूल जहां पत्नी सलीम, शाहिद पुत्र सलीम घायल हो गए।
घायलों का विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।