फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun DAV College Last waiting list released on basis of CUET admission will be given without merit

Dehradun DAV College: सीयूईटी के आधार पर आखिरी वेटिंग लिस्ट जारी, बिना मेरिट के मिलेगा प्रवेश

Mon, 07 Aug 2023 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

जिन छात्रों ने सीयूईटी दिया है और कॉलेज में एनटीए स्कोर के साथ आवेदन किया है उन सभी की आखिरी वेटिंग लिस्ट रविवार को जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Dehradun DAV College Last waiting list released on basis of CUET admission will be given without merit
एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर स्नातक में प्रवेश के लिए रविवार को आखिरी वेटिंग लिस्ट जारी कर दी। इसके तहत सीयूईटी देने वाले छात्रों को बिना मेरिट के कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केआर जैन ने बताया, जिन छात्रों ने सीयूईटी दिया है और कॉलेज में एनटीए स्कोर के साथ आवेदन किया है उन सभी की आखिरी वेटिंग लिस्ट रविवार को जारी कर दी गई है। इसके तहत सात और आठ अगस्त को बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


UKPSC: 12वीं पास युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छात्रों को कमेटी के सामने एप्लीकेशन फॉर्म की दो प्रतियां, अपेक्षित प्रमाणपत्रों के साथ रिपोर्ट करना है। प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. रमेश शर्मा ने बताया, कॉलेज में अंतिम मेरिट सूची के साथ मुख्य मेरिट सूची और प्रथम वेटिंग मेरिट सूची के अब तक प्रवेश न ले पाने वाले छात्रों को एक मौका मिल रहा है।

3815 सीटों पर 1419 दाखिले हुए

प्रो. केआर जैन ने बताया, कॉलेज में यूजी की कुल 3815 सीटें हैं और 2252 छात्रों के पंजीकरण हुए हैं। अभी तक 1419 छात्रों को ही दाखिला मिल पाया है अन्य सीटें खाली पड़ी हैं। आखिरी वेटिंग लिस्ट के बाद जितनी सीटें खाली रहेंगी, इसमें फिर से पंजीकरण शुरू करवाने की तैयारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed