फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   last phase of panchayat election

पंचायत चुनावः वन गुज्जरों ने किया मतदान

Tue, 24 Jun 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
last phase of panchayat election

पंचायत चुनाव के तहत तीसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को सुबह सात बजे से शुरु हो गया है।

विज्ञापन


देहरादून के डोईवाला ब्लॉक में रा.इ.का. दोजली, प्रा.वि. सांधोवाला, प्रा.वि. नागल ज्वालापुर सहित विभिन्न केंद्रों में मतदान हुए।

वोट दिए बिना घर लौटे लोग
इसके साथ कई लोग वोटर लिस्ट में नाम न होने से तो कई पहचान पत्र न होने के कारण वोट देने से वंचित रहे गए। ऐसे लगभग 50 लोगों को वोट दिए बिना घर लौटना पड़ा।

इधर सांधोवाला में कुछ वन गुज्जरों ने भी मतदान किया। पुलिस ने सुंदरवाला रायपुर स्थित बने मतदान केंद्र के बाहर लगे पोस्टर बैनरों को उखाड़ फेंका।

सुबह नौ बजे तक रायपुर ब्लॉक में 11.7 और डोईवाला ब्लॉक में 14.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 12 बजे तक रायुपर में 27.1 और डोईवाला ब्लॉक में 29.72 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही फर्जी मतदान को लेकर हर्रावाला में स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन


इस बार हैं अधिक संख्या में मतदाता

मतदान पांच बजे तक चलेगा। इस बार 30 विकासखंड में करीब 17 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। पहले के दो चरण के मुकाबले इस बार अधिक संख्या में मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आयोग ने प्रेक्षकों की संख्या भी बढ़ा दी है। इस बार 16723 ग्राम पंचायत सदस्य, 2548 ग्राम प्रधान, 1034 सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।

2886 मतदान केंद्रों और 3777 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है। पहले दो चरण में मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा है और तीसरे चरण में भी मतदान का प्रतिशत अधिक रहने की पूरी संभावना है।

आयोग का मानना है कि मतदान बहुत हद तक मौसम पर भी निर्भर करेगा। माना जा रहा है कि गरमी के कारण सुबह और शाम ही मतदान केंद्रों पर अधिक संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं।

मतदाता को मतदान करने की रियायत

इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पांच बजे तक मतदान केंद्र परिसर में पहुंच जाने वाले हर मतदाता को मतदान करने की रियायत दी है। ऐसे में पहले दो चरण में कई केंद्रों पर देर रात तक भी मतदान होता रहा।


इसी के साथ आयोग ने मतगणना की तैयारी भी शुरू कर दी है। मतगणना के लिए आयोग ने 55 प्रेक्षक तैनात किए हैं। कुल मिलाकर 89 विकासखंड में मतगणना होनी है। आयोग ने तीनों चरणों की मतगणना एक साथ 27 जून के लिए तय की है।

इन विकासखंडों में होगा मतदान
अलमोड़ा- लमगड़ा, धौलादेवी, ताकुला, भैंसियाछाना, हवालबाग
उधमसिंहनगर- रुद्रपुर, गदरपुर
चंपावत- चंपावत
नैनीताल- भीमताल, हल्द्वानी
पिथौरागढ़- कनालीछिना, मूनाकोट, पिथौरागढ़
बागेश्वर- कपकोट
उत्तरकाशी- नौगांव, चिन्यालीसौड़
चमोली- जोशीमठ, घाट, दशोली
टिहरी- देवप्रयाग, कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर
देहरादून- डोईवाला, रायपुर
पौड़ी- पौड़ी, पाबो, कोट, खिर्सू, कल्जीखाल
रुद्रप्रयाग- अगत्स्यमुनि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed