फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Last board meeting of the year: UPCL management dominates AGM

साल की आखिरी बोर्ड बैठक : एजीएम में छाया यूपीसीएल प्रबंधन

Tue, 30 Dec 2025 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Last board meeting of the year: UPCL management dominates AGM
-मुख्य सचिव समेत सभी अफसरों ने की तारीफ
विज्ञापन


-सभी वित्तीय पैमानों पर खरा उतरा निगम, प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। साल की आखिरी बोर्ड बैठक और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में यूपीसीएल प्रबंधन ने जमकर तारीफ बटोरी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन समेत निदेशक मंडल ने वित्तीय पैमानों पर खरा उतरने पर प्रबंधन को बधाई दी। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए।
मंगलवार को निगम की 127वीं बोर्ड बैठक और 24वीं एजीएम बैठक मुख्य सचिव व निगम अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड बैठक में ऑडिटिड वित्तीय रिपोर्ट, स्वतंत्र ऑडिटर रिपोर्ट, सीएजी रिपोर्ट, ड्राफ्ट बीओडी रिपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण एजेंडा प्रस्तुत किए गए। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से प्राप्त अनुकूल ऑडिट रिपोर्ट के संदर्भ में यूपीसीएल प्रबंधन के सतत, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रबंधन निदेशक अनिल कुमार की ओर से यूपीसीएल के निरंतर कार्यप्रणाली में किए जा रहे सुधारों और नवीनतम तकनीकी को अमल में लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी बोर्ड के समक्ष रखा गया। इसके बाद बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के वित्तीय विवरण, वैधानिक लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट, सचिव लेखा परीक्षक की रिपोर्ट, बोर्ड रिपोर्ट और सीएजी की टिप्पणीयों पर प्रबंधन की ओर से प्रस्तुत फीडबैक सहित अन्य एजेंडे को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 24वीं वार्षिक आम बैठक में भी शेयरधारकों ने इन वित्तीय विवरणों एवं संबंधित प्रस्तावों को विधिवत स्वीकृति प्रदान की। निदेशक मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि निगम का प्रबंधन आगे भी उच्चस्तरीय वित्तीय अनुशासन, सुशासन एवं जवाबदेही के मानकों का पालन करते हुए कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाए रखेगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूपीसीएल प्रबंधन की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed