फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Large quantities of inflammable substances found in the factory, no arrangements to extinguish fire

Dehradun News: फैक्टरी में भारी मात्रा में मिले ज्वलनशील पदार्थ, आग बुझाने के इंतजाम नहीं

Wed, 26 Jun 2024 06:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Large quantities of inflammable substances found in the factory, no arrangements to extinguish fire
सेलाकुई में फार्मा सिटी स्थित एक फैक्टरी में जांच के दौरान भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मिले, लेकिन आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। जांच में यह भी पता चला कि छह साल से संचालित कंपनी के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है। विभाग कंपनी को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को अग्निशमन विभाग के स्टेशन के प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने सेलाकुई स्थित सीयू-वी-कार जेनेटिक्स मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्टरी में आइसोप्रोपिल अल्कोहल के 200 लीटर के 35 ड्रम और एथेनॉल की 50 पेटी मिली। इसके अलावा कंपनी में गत्ते की पेटियों में पैकिंग और एलपीजी गैस का भी प्रयोग हो रहा था। प्रभारी एफएसओ ने जब जांच की तो फैक्टरी में केवल बाहर तीन फायर एक्सटिंग्विशर मिले। कंपनी के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति पत्र भी नहीं था। जबकि फैक्टरी वर्ष 2018 से संचालित की जा रही थी। फैक्टरी के द्वितीय तल में आने जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था। कंपनी में करीब 80 से 90 कर्मचारी कार्यरत मिले।
विज्ञापन


प्रभारी एफएसओ ने बताया कि आइसोप्रोपिल अल्कोहल और एथेनॉल बेहद ज्वलनशील होते हैं। बताया कि फैक्टरी में वाॅटर स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, फायर हाइड्रेंट होने चाहिए थे, लेकिन पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर भी नहीं थे। बताया कि आग लगने की स्थिति में फैक्टरी में जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि प्लांट हेड रविचंद्रम और मैनेजर बाबूराम को कंपनी के नाम नोटिस दिया गया है। बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सख्त कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed